बॉलीवुड में कम समय में अलग पहचान बनाने वाली अनुष्का शर्मा हैं आज भारत की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस

बॉलीवुड में कम समय में अलग पहचान बनाने वाली अनुष्का शर्मा हैं आज भारत की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस

अनुष्का शर्मा आज एक लोकप्रिय अभिनेत्री और मॉडल हैं। वह भारत की हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं। इनका जन्म राम नगरी अयोध्या में कर्नल अजय कुमार शर्मा और आशिमा शर्मा के घर हुआ था। इनके पिता एक आर्मी ऑफिसर हैं। अनुष्का का एक बड़ा भाई भी है, जिसका नाम कर्णेश है जो कि मर्चेंट नेवी में थे और अब एक फिल्म निर्माता हैं। इसके अलावा वह राज्य स्तरीय क्रिकेट भी खेल चुके हैं। इनका जन्म भले ही अयोध्या में हुआ लेकिन इनकी परवरिश बैंगलोर में हुई है। इन्होंने अपनी पढ़ाई आर्मी विद्यालय से पूरी की थी, और इसके बाद उन्होंने माउन्ट कारमेल कॉलेज, बैंगलोर से कला में डिग्री प्राप्त की थी। 
वह शुरुवात से मॉडलिंग और पत्रकरिता में अपना करियर बनाना चाहती थीं और इसी सपने को साकार करने के लिए वह मुंबई चली गईं थीं। शुरुवाती सफर में उन्होंने भी आम लोगो की तरह काफी स्ट्रगल किया है। अनुष्का ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल के रूप में की थी। लेकिन लोग हमेशा उनको नहीं मुस्कुराने के लिए कहते थे क्योंकि यह एक रनवे है लेकिन उनको इसमें बहुत मुश्किल होती थी क्योंकि उनका फेस स्माइली है, लेकिन फिर भी उन्होंने इस पर बहुत काम किया। उनको एलीट मॉडल मैनेजमेंट ने साइन कर लिया था, जहां पर उनको स्टाइल कंसल्टेंट प्रसाद बिडपा द्वारा तैयार किया गया था। इसी बीच उनकी पर्सनेलिटी को देखते हुए लोगो ने उनको एक्ट्रेस बनने की सलाह दी, जिसको उन्होंने काफी गंभीरता से लिया, इसलिए उन्होंने अपने एक्टिंग टैलेंट को निखारने के लिए एक्टिंग क्लास भी लीं थीं और कई भूमिकाओं के लिए ऑडिशन भी दिया था। उन्होंने डिजाइनर वेंडेल रोड्रिक्स के लेस वैम्प्स शो के लिए लक्मे फैशन वीक में अपना रनवे डेब्यू किया था और इसके बाद वह स्प्रिंग समर 2007 कलेक्शन में उनके अंतिम मॉडल के रूप में चुनी गईं थीं। इसके साथ ही उन्होंने कई एड्स के लिए भी ऑडिशन दिए थे, जिसमें से कई में सेलेक्ट भी हो गई थीं। उन्होंने सिल्क और शाइन, व्हिस्पर, नाथेला ज्वेलरी और फिएट पालियो जैसे कई ब्रांडों के लिए विज्ञापन किए हैं। इसके बाद इनके अभिनय करियर की शुरुवात साल 2008 मे प्रदर्शित और आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित हिन्दी फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से हुई थी, जो कि काफी सुपरहिट हुई थी। इसमें उनके सह- कलाकार बॉलीवुड किंग शाहरुख खान थे। इस फिल्म में उन्होंने तानी साहनी की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके अभिनय के लिए उनकी प्रशंसा की गई और उन्हें ‘सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री’ और ‘सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण’ के लिए ‘फिल्मफेयर अवार्ड’ के लिए नामांकित भी किया गया था। जिसके बाद यश राज बैनर ने उनको तीन फिल्मों के लिए साइन कर लिया था, जो थीं बदमाश कंपनी, लेडी वर्सेस रिकी बहल, और बैंड बाजा बारात। इन सभी फिल्मों में उनकी अलग अलग भूमिकाओं के लिए उनको काफी सराहना मिली। उनकी फिल्म बैंड बाजा बारात ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा का किया था और उसके लिए वह ‘सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री’ के लिए दूसरी बार फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नामांकित की गई थीं। 
साल 2011 में अक्षय कुमार के साथ उनकी एक फिल्म 'पटियाला हाउस’ आई लेकिन दुर्भाग्य से फ्लॉप हो गई, लेकिन लोगों ने उनके ऊर्जावान अभिनय की तारीफ की। अगले साल 2012 में यश चोपड़ा की आखिरी फिल्म जब तक है जान में उनको एक बार फिर से शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला, इस फिल्म में उन दोनों के अलावा कटरीना कैफ भी थीं और उनकी यह फ़िल्म सुपरहिट रही। जिसके लिए उनको ‘सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर अवार्ड’ से सम्मनित किया गया। अनुष्का ने साल 2013 में विशाल भारद्वाज के राजनीतिक व्यंग्य ‘मटरू की बिजली का मंडोला’ में मुख्य भूमिका निभाई, जिसमें आलोचकों ने उनको मिश्रित समीक्षा दी। इसके बाद साल 2014 में राजकुमार हिरानी ने उनको धार्मिक व्यंग्य पर आधारित फिल्म पीके का ऑफर दिया, जिसमें वह एक टेलीविजन पत्रकार के रूप में दिखाई दी, और उनके साथ आमिर खान और सुशांत सिंह राजपूत ने काम किया जिसने देश - विदेश में बड़ी सफलता हासिल की। इसके बाद वह अनुराग कश्यप की बहुप्रतीक्षित पीरियड क्राइम ड्रामा ‘बॉम्बे वेलवेट’ में जैज़ नोरोन्हा के चरित्र में दिखाई दी, लेकिन फिल्म समीक्षकों को प्रभावित करने में विफल रहीं। वह फिल्म डायरेक्टर ज़ोया अख्तर के कॉम्बी-ड्रामा ‘दिल धड़कने दो’ में अनिल कपूर, शेफाली शाह, प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह के साथ दिखाई दीं। इसके बाद वह यशराज फिल्म्स की एक अन्य फिल्म, रोमांटिक स्पोर्ट्स ड्रामा ‘सुल्तान’ में सलमान खान के साथ नज़र आई, जिसमें उन्होंने पहलवान आरफा हुसैन की भूमिका निभाई थी, इसके लिए उन्होंने छह सप्ताह तक प्रशिक्षण लिया और हरियाणवी बोलना सीखा था। इसके बाद वह 2016 में करण जौहर की ब्लॉकबस्टर रोमांटिक ड्रामा ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय के साथ दिखाई दीं। जिसमें उन्होंने अलिज़ेह खान का किरदार निभाया, जिसने काफी वाहवाही लूटी और उनको अपनी भूमिका के लिए फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए नामांकित किया गया और यह फिल्म उस साल बॉलीवुड की सबसे सफल थी। 
बता दें कि अनुष्का ने अपना खुद की प्रोडक्शन कंपनी क्लीन स्लेट फिल्म्स लॉन्च की, जिसमें उन्होंने थ्रिलर फिल्म ‘एनएच 10’, फैंटेसी कॉमेडी फिल्लौरी और अलौकिक हॉरर फिल्म परी बनाई जिसमें उन्होंने खुद मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वह इम्तियाज अली की फिल्म जब हैरी मेट सेजल में शाहरुख खान के साथ, शाहरुख अभिनीत जीरो, वरुण धवन के साथ सुई धागा और राजकुमार हिरानी की संजय दत्त की फिल्म संजू में रणबीर कपूर के साथ काम कर चुकी हैं। 
अनुष्का की लव लाइफ के बारें में बात करें तो उनके पहले बॉयफ्रेंड मॉडल जोहेब यूसुफ थे, लेकिन बॉलीवुड में आने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद उनका नाम रणवीर सिंह से भी जोड़ा गया था लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया था। इसके कुछ समय बाद वह इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली से शैंपू क्लीन एंड क्लियर के एड शूट के दौरान मिली और वहीं से उनके रिलेशन की शुरुवात हुई और दोनों ने अखबारों की खूब सुर्खियां बटोरी। विराट कोहली, अनुष्का को अपना लेडी लक मानते हैं उनका कहना है कि अनुष्का की वजह से वह काफी सुधर गए, तो वहीं लोगों ने अनुष्का को विराट के मैचेस हारने का दोषी ठहराया। इसलिए उनका ब्रेकअप भी हुआ, लेकिन कुछ समय के बाद ही वह फिर से रिलेशनशिप में आ गए और साल 11 दिसंबर 2017 को दोनों ने इटली में शादी कर ली और अब उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम वामिका है। यह कपल आज भी बॉलीवुड का सबसे फेवरिट है उनके फैंस हमेशा दोनों की खूब सराहना करते हैं। 
अनुष्का और उनका परिवार हरिद्वार के 'अनंत धम्म आत्मबोध आश्रम' के अनुयायी है। उस आश्रम का नेतृत्व महाराज अनंत बाबा करते हैं, जो उनके परिवार के आध्यात्मिक गुरु हैं। कई बार अनुष्का और विराट को उनके आश्रम में देखा गया है। अनुष्का एक शाकाहारी हैं और पिछले कई सालों से जानवरों के हक में काम कर रही हैं। वह पीपल फॉर द् एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) से जुड़ी हुई हैं और एक बहुत ही अच्छी एनिमल राइट एक्टिविस्ट हैं। वह मुंबई में सामान ढोने वाले घोड़ों के हक में भी आवाज उठा चुकी हैं और ट्विटर पर अभियान चला इसके बैन की मांग कर चुकी हैं।
उनको साल 2017 में, पेटा इंडिया द्वारा ‘वोग’ पत्रिका और ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ द्वारा ‘जीक्यू’ पत्रिका द्वारा उन्हें ‘वुमन ऑफ द ईयर’ नामित किया गया था। इसके पहले उनको पेटा द्वारा 2015 में ‘हॉटेस्ट वेजिटेरियन सेलिब्रिटी’ का नाम भी दिया गया था। वह साफ सफाई पर भी बहुत ध्यान देती हैं एक बार उन्होंने कार में बैठे एक व्यक्ति को रोड पर कचरा फेंकने के लिए डाट दिया था। अनुष्का को उनके व्यवहार के लिए भी काफी सराहा जाता है, उनको पार्टी करना ड्रिंक करना ज्यादा पसंद नहीं है। उनको परिवार के साथ घर में रहकर वक्त बिताना काफी अच्छा लगता है, इसके अलावा उनको डांस करना, किताबें पढ़ना और घूमने का भी काफी शौक है।