मजबूत राजनीतिक पकड़ वाले दूरदर्शी नेता श्री गिरिराज सिंह

8 सितंबर, 1952 को बरहिया, लखीसराय, बिहार राज्य में जन्में गिरिराज सिंह वर्तमान भारतीय राजनीति के एक सुप्रसिद्ध नेता हैं। अपने आरंभिक काल में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद गिरिराज सिंह ने लखीसराय में ही पम्प बनाने की कंपनी की एजेंसी लेकर अपना व्यवसाय शुरू किया। इसी समय एक विवाह समारोह के दौरान उनकी मुलाक़ात कैला पति मिश्र के साथ हुई, जो की उस समय बीजेपी नेता थे। इनसे प्रभावित होकर गिरिराज सिंह 1985-86 में पटना चले गए तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़कर कार्य करने लगे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा में कार्य करने के दौरान गिरिराज सिंह समस्तीपुर, खगड़िया तथा बेगूसराय के संगठन प्रभारी रहे। इस दौरान इनकी कार्य कुशलता तथा सक्षम नेतृत्व के कारण 1990 में गिरिराज सिंह को प्रदेश भाजयुमो का महासचिव बनाया गया। भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर गिरिराज सिंह ने भी गिरिराज सिंह की कार्यशैली तथा नेतृत्व क्षमता को लेकर प्रशंसा की है। गिरिराज सिंह माननीय पीएम नरेंद्र मोदी की कैबिनेट का हिस्सा बने। जब नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली तो बिहार से सांसद गिरिराज सिंह ने भी केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। 2019 के चुनाव में गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से ही जीत हासिल की थी। 2014 में वे बिहार के नबादा से सांसद निर्वाचित हुए थे। पिछली बार गिरिराज सिंह को केंद्र सरकार ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय का प्रभारी बनाया गया था। गिरिराज सिंह केंद्र सरकार में "पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन" मंत्री भी रहें हैं लेकिन 7 जुलाई, 2021 में मंत्रिमण्डल में फेरबदल के दौरान उन्हें "ग्रामीण विकास मंत्री और पंचायती राज मंत्री" बनाया गया है।
गिरिराज सिंह की वर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी से नजदीकी काफी लंबे समय से है। 2011 के आसपास जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तथा गिरिराज सिंह नितीश कुमार की कैबिनेट का हिस्सा थे। उसी समय से इन दोनों के रिश्ते प्रगाढ़ होते चले गए थे। अपने बयानों के चलते भी गिरिराज सिंह काफी चर्चा में रहते हैं। नवंबर 2013 में गिरिराज सिंह ने नितीश कुमार को अपने एक बयान में "देहाती औरत" बता दिया था। इसके अलावा गिरिराज सिंह के "पाकिस्तान भेजने वाले" बयान भी काफी चर्चा का केंद्र रहें हैं। इसके अलावा उनका गायों के लिए आईवीएफ वाला बयान भी काफी चर्चा का केंद्र रहा।