सुरक्षा, न्याय तथा उत्कृष्ट नेतृत्व के जीवंत प्रतीक हैं - आईपीएस डॉ. संजीव शुक्ला

2004 के आईपीएस डॉ. संजीव शुक्ला भारतीय पुलिस सेवा के एक अनुपम उदाहरण हैं। अपने कार्य के प्रति समर्पित भाव के कारण उन्होंने एक उच्च स्थान को प्राप्त किया है। डॉ. संजीव शुक्ला ने रायपुर के अलावा राजनांदगांव जशपुर, दुर्ग तथा रायगढ़ में भी पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य करते हुए अपनी विशेष छाप छोड़ी है। इसी कारण उन्हें समाज के लोगों के बीच एक सम्मानित व्यक्ति के रूप में पहचाना जाता है। वर्तमान में डॉ. संजीव शुक्ला छत्तीसगढ़ पुलिस में महकमे में पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी के पद पर अपनी सेवाएं दे रहें हैं। यहां वे समर्पित भाव से लोगों की सुरक्षा तथा न्याय के लिए कार्य कर रहें हैं। अपने साहस तथा निष्ठा के कारण डॉ. संजीव शुक्ला निरंतर अपने क्षेत्र में आगे बढ़ रहें हैं।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के निवासी डॉ. संजीव शुक्ला ने बतौर प्रशिक्षण अधिकारी के रूप में दंतेवाड़ा में भी अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की हैं। इसके अलावा डॉ. संजीव शुक्ला रेडियो विलासपुर तथा छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भिलाई में भी पदस्थ रहें हैं। डॉ. संजीव शुक्ला को साहस, सामरिक क्षमता तथा त्वरित निर्णय क्षमता के लिए भी जाना जाता है। डॉ. संजीव शुक्ला ने अपनी सूझबूझ से समाज में शांति व्यवस्था तथा सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए भी प्रमुख भूमिका निभाई है। इन्होने न सिर्फ भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है बल्कि अपने सेवाकाल के दौरान कई बड़े अभियानों का नेतृत्व भी किया है। सामाजिक न्याय को सुनिश्चित करने के लिए किये गए डॉ. संजीव शुक्ला के सभी कार्य सराहनीय हैं। इन्ही कार्यों को देखते हए डॉ. संजीव शुक्ला को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया। इसके अलावा 2010 राष्ट्रपति का सहानी सेवा पदक भी डॉ. संजीव शुक्ला को प्रदान किया जा चुका है।
डॉ. संजीव शुक्ला की छवि हमेशा एक लोकसेवी पुलिस अधिकारी की रही है। डॉ. संजीव शुक्ला ने समाज के अंदर कई प्रकार की सामाजिक पहल शुरू की हैं। महिला अधिकारों से लेकर सामाजिक दुष्प्रवृत्तियों तक डॉ. शुक्ला ने लड़ाई लड़ी है। इनके इसी प्रकार के कार्यों के कारण इन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। बाल अधिकार तथा संरक्षण जैसे कार्यों भी डॉ. संजीव शुक्ला ने अपनी भागीदारी निभाई है।
डॉ. संजीव शुक्ला की कर्मठता, कार्यशैली तथा निष्ठा उनको युवाओं के बीच एक प्रेरणास्त्रोत बनाती है। डॉ. संजीव शुक्ला का सेवाभाव, प्रशासनिक क्षमता, संकल्प, नेतृत्व तथा समर्पण उन्हें एक सच्चे देशभक्त अधिकारी के रूप में प्रमाणित करते हैं।