कार्य की निरंतरता तथा सफलता के पक्षधर हैं केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल

कार्य की निरंतरता तथा सफलता के पक्षधर हैं केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले तथा दूसरे कार्यकाल में कई ऐसे नेतागण रहें हैं। जो सही मायने में जनता के हितैषी रहें हैं। इस प्रकार के लोगों से स्वयं पीएम मोदी भी खुश रहें हैं। इसी कारण इस प्रकार के नेताओं को उन्होंने अपने पहले तथा दूसरे कार्यकाल के दौरान महत्वपूर्ण मंत्रालयों का जिम्मा सौंपा है। वर्तमान बीजेपी की केंद्र सरकार के एक ऐसे ही मंत्री हैं पीयूष गोयल। पीयूष गोयल ने भले ही लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा हो लेकिन देश की जनता में उनके किये गए महत्वपूर्ण कार्यों के कारण उनकी पहचान आज भी कायम है। आपको बता दें कि पीयूष गोयल एक सफल केंद्रीय मंत्री के तौर पर कई मंत्रालयों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पहले वे कारपोरेटरेल,  वित्तकोयलाबिजली तथा ऊर्जा मंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में उनके पास कपड़ा,  वाणिज्य तथा सार्वजानिक वितरण जैसे कई मंत्रालय हैं।   

13 जून 1964 को महाराष्ट्र राज्य के मुंबई में जन्में पीयूष गोयल का पूरा नाम पीयूष वेदप्रकाश गोयल है। पीयूष गोयल के पिता वेद प्रकाश तथा माता दोनों ही राजनीति में थे। पीयूष गोयल का शुरूआती जीवन पढ़ाई लिखाई में ही बीता। वे छात्र जीवन में राजनीति करने तथा धरना आदि देने से दूर रहे तथा अपनी पढ़ाई पर ही फोकस किया। जिसके बाद वे सफल चार्टेड अकाउंटेड बन सके। पीयूष गोयल के इसी गुण को केंद्रीय बीजेपी संगठन ने सराहा तथा उन्हें महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी प्रदान की है।

2010 में पीयूष गोयल ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की तथा वे सक्रीय राजनीति में उतर गए। एक कुशल कार्यकर्ता के रूप में पीयूष गोयल ने पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। 2014 में केंद्र में बीजेपी की सरकार बनने के बाद में कई मंत्रालयों में पीयूष गोयल ने पदभार ग्रहण किया। 2014 से 2019 तक पीयूष गोयल ने कोयला मंत्री के पद पर कार्य किया। इसके बाद इसके बाद 2017  से पीयूष गोयल ने बतौर रेल मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान की। इसके उपरांत 2019 में उन्होंने बजट भी पेश किया। यह कार्यभार उन्हें तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली के बीमार होने के कारण दिया गया था। पीयूष गोयल ने बीजेपी में कई स्तरों पर महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। 2019 के आम चुनावों में वे घोषणा पत्र तथा प्रचार समिति के सदस्य भी रहे। इसके अलावा 2014 में उन्होंने मीडिया प्रभारी के रूप में भी कार्य किया। वर्तमान समय में पीयूष गोयल कपड़ावाणिज्य तथा सार्वजानिक वितरण जैसे कई मंत्रालयों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहें  हैं।