जनता की उम्मीदों पर सदैव खरे उतरे हैं लगनशील रमेश चन्द्र कौशिक
जनता की उम्मीदों पर सदैव खरे उतरे हैं लगनशील रमेश चन्द्र कौशिक
17वीं लोकसभा में दूसरी बार चुन कर सांसद बने रमेश चंद्र कौशिक हरियाणा की सोनीपत सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने 17वीं लोकसभा का यह चुनाव हरियाणा के दिग्गज राजनेता भुपेंद्र सिंह हुड्डा को हरा कर जीता है, इनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सोनीपत जाट बहुल क्षेत्र है और वहां हुड्डा को हराना किसी असंभव से कम न था । वर्ष 2014 के चुनाव में वे पहली बार भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर सांसद बने थे। रमेश चंद्र कौशिक का जन्म 3 दिसम्बर 1956 को सोनीपत के समासपुर में हुआ। उन्होंने सोनीपत के हिन्दू कॉलेज और मेरठ विश्वद्यालय से बीए और एलएलबी की पढ़ाई की फिर पेशे से वकील बने। जब जन समस्याओं से वास्ता पड़ा तो उन्हे इनसे निपटने के लिये राजनीति उचित माध्यम लगा। स्व. बंसीलाल की हरियाणा विकास पार्टी से जुड़े और उन्होंने 1996 के चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर सोनीपत की कैलाना सीट से लड़कर जीत दर्ज की। बंसीलाल सरकार में उन्हें हरियाणा प्रदेश का गृह मंत्री बनाया गया। और इसके बाद उन्हे 1997 में केबिनेट मंत्री भी बानाया जिसमे इन्होने कई महत्वपूर्ण विभाग संभाला था दूसरी बार 2005 में वे कांग्रेस के टिकट पर राई सीट से विधायक बने। हुड्डा सरकार में उन्हें मुख्य संसदीय सचिव बनाया गया लेकिन उनकी बढ़ती लोकप्रियता से पार्टी में ही उनके कई दुश्मन खड़े हो गये। 2009 के विधानसभा चुनाव में सिटिंग एमएलए होते हुए भी कांग्रेस ने उन्हें टिकट देने से इनकार कर दिया जब इस सरकार के हरियाणा मुख्यमंत्री भुपेन्द्र सिंह हुडडा ने इनका टिकट धोखे से कटवाया है ये बताया जाता है कि खुद मुख्यमंत्री हुड्डा उन्हें चुनाव नहीं लड़वाना चाहते थे। 2013 में उन्होंने कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का कमल थाम लिया। 2014 में भाजपा ने उन्हें सोनीपत लोकसभा संसदीय क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाया और वह पहली बार सांसद चुने गए। सोलहवीं लोकसभा में वे रेलवे की स्थायी समिति, नियम समिति, उपभोक्ता मामलों, खाद्य तथा सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य की ज़िम्मेदारी निभा चुके हैं। 17वीं लोकसभा में अबतक संसद में उनकी उपस्थिति शत प्रतिशत दर्ज की गयी है। सदन में वे खासे सक्रिय रहे हैं और पर्यावरण की वजह से किसानों को हो रही समस्याओं व रेहड़ी-पटरी वालों की स्थिति सहित कई महवपूर्ण विषयों पर होने वाली चर्चाओं में शामिल हुए। उन्होंने गृह, वित्त, जल संसाधन, रेलवे, परिवार कल्याण, सड़क एवं परिवहन, उपभोक्ता मामलों, पर्यटन, श्रम एवं रोजगार, क़ानून, कृषि, वाणिज्य, महिला एवं बाल विकास, पेट्रोलियम और शहरी विकास तथा अन्य मंत्रालयों से जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 65 गंभीर सवाल किये हैं। सितंबर 2019 से वे ऊर्जा की स्टैंडिंग कमेटि के सदस्य है पेट्रोलियम और अक्टूबर में प्राकृतिक गैस और सरकारी आश्वासन समिति के सदस्य बनाये गये हैं। सोनीपत के सांसद के तौर पर कौशिक लोगों के लिए अच्छी सड़क, पीने का साफ पानी और शिक्षा रोजगार को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। उनका कहना है कि सोनीपत में विकास कार्य तेजी से किये जा रहे हैं जिनका असर जल्दी ही महसूस भी होने लगेगा। टेबल टेनिस और बेडमिंटन उनके पसिंदीदा खेल हैं। दोनों ही खेलों में वह विश्वद्यालय का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। सांसाद रमेश ऑस्ट्रेलिया, कंबोडिया, कनाडा, चीन, इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी, हॉलैंड, हांगकांग, इंडोनेशिया, इटली, मलेशिया, मॉरीशस, नेपाल, सिंगापुर, स्पेन, स्विट्जरलैंड, थाईलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका और वियतनाम आदि देशों का दौरा कर चुके हैं।