कर्मठता के लिए मशहूर रहे हैं विजय कुमार देव

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1987 बैच के राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित विजय कुमार देव एजीएमयूटी कैडर के ऐसे अधिकारी हैं जो जहां भी रहे विकास की नयी ईबारत लिखते रहे हैं। अपनी दूरदर्शिता योजनाबद्धता और निर्णयों को कार्यरूप देने की क्षमता के कारण वे देश के सबसे लोकप्रिय आईएएस अधिकारियों में शामिल है। उनकी लोकप्रियता का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि 2016 में चंडीगढ़ के एडवाइजर के पद से उनके ट्रांसफर के विरोध में उनकी फिर से पोस्टिंग के लिए ट्विटर पर लोगो ने अभियान चला दिया था। वर्तमान में दिल्ली सरकार में मुख्य सचिव की ज़िम्मेदारी निभा रहे विजय कुमार देव ने आईआईटी दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिस्टिंक्शन से बीटेक किया। वे अंग्रेजी, हिंदी ,संस्कृत, उर्दू, पोतुरगीज , गुजराती समेत कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं में पारंगत हैं।
मूल रूप से हिमाचल प्रदेश निवासी विजय कुमार देव को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति अवार्ड और दो बार राज्यपाल द्वारा गोल्डमेडल से सम्मानित किया गया है। उन्होंने अरुणाचल की अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने और दूरदराज के क्षेत्रों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभायी है। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में प्रशासक के तौर पर उनके द्वारा किये गये जनोपयोगी कार्य और उनकी विशेष कार्यशैली ने जनता का दिल जीत लिया।
भावुकता के साथ कर्तव्य के प्रति समर्पित विजय कुमार देव जिस असरदार तरीके से अपने कार्यों का निष्पादन करते है। उन्होंने दिल्ली में स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता सहित विकास के अन्य कार्यों में तेजी लाने के साथ लोगों के लिए मलू भूत सुविधा को सुनिश्चितकिया है। विजय कुमार देव को देश के ईमानदार, क्षमतावान, लक्ष्य को हासिल करने वालेतेज़ तर्रार ब्यूरोक्रैट कहा जाता है