देश के 50 असरदार ब्यूरोक्रेट्स 2020 की फेम इंडिया - एशिया पोस्ट सर्वे रिपोर्ट जारी

विकास के प्रमुख आधार हैं ब्युरोक्रैट्स

देश के 50 असरदार ब्यूरोक्रेट्स 2020 की फेम इंडिया - एशिया पोस्ट सर्वे रिपोर्ट जारी

अगर पूछा जाये कि देश में विकास किसके कारण होता है, तो ज्यादातर लोगों का जवाब होगा कि जन-प्रतिनिधियों के कारण।  लेकिन इस उत्तर को अधूरा माना जायेगा, अगर योग्य, असरदार व दूरदर्शी ब्यूरोक्रेसी को इसमें शामिल न किया जाये। दरअसल विकास की समुचित योजना बनाने, नीतियों को अमलीजामा पहनाने, और योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करने में सबसे महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है ब्युरोक्रैट्स की। भारत में ब्यूरोक्रैसी के शीर्ष पर आईएएस अधिकारी ही अवस्थित हैं और समाज व देश के निर्माण में उनका योगदान काफी अहम है। हालांकि सामान्य प्रैक्टिस यह है कि इन योग्य ब्युरोक्रैट्स के कर्मठ प्रयासों का श्रेय सत्ता में मौजूद राजनेता ले उड़ते हैं।

फेम इंडिया मैगज़ीन के संपादकीय प्रमुख यू.एस. सोंथालिया ने बताया कि एक जिम्मेदार व सकारात्मक मीडिया होने के नाते फेम इंडिया मैगजीन ने राष्ट्र निर्माण में अपनी बेहतर भूमिका निभा रहे हजारों आईएएस अधिकारियों को सम्मान एवं श्रेय देने का निर्णय किया और वर्ष 2019 में एशिया पोस्ट के साथ मिलकर असरदार ब्यूरोक्रेट्स का एक सर्वे करवाया, जिसमें 50 विभिन्न  कैटगरियों में चयनित कई नामों  में एक - एक प्रमुख नाम फेम इंडिया में प्रकाशित किया गया था | यह अपने तरह का पहला सर्वे था, इसी की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2020 में पुनः असरदार ब्यूरोक्रेट्स का सर्वे करवाया है। वर्तमान में देश भर में 5000 से भी ज्यादा आईएएस अधिकारी विभिन्न पदों पर कार्यरत है और इनमें से 50 को असरदार के तौर पर चुना गया है। हालांकि यह चुनाव करना एक बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य था, लेकिन सर्वे एजेंसी एशिया पोस्ट के साथ मिलकर इस कार्य को वैज्ञानिक व सांख्यिकीय तरीके से अंजाम दिया गया।

इस सर्वे में 1984 से 1995 तक के ब्यूरोक्रैट्स को इस सर्वे में शामिल किया गया है। विभिन्न स्रोतों और मीडिया रिपोर्टों के आधार पर लगभग 200 अधिकारियों के नामों का चयन किया गया जो अपनी उत्कृष्टता के कारण विशिष्ट स्थान रखते हैं। ये इतना कठिन था कि सर्वश्रेष्ठ चुनना लगभग असंभव था। हमने उन सभी अधिकारियों को स्टेकहोल्ड सर्वे के आधार पर 50 कैटेगरियों में बांटा और हर कैटगरी से एक प्रमुख असरदार ब्यूरोक्रेट्स को फेम इंडिया के अंक में प्रकाशित कर रहे हैं।