अपनी कार्यक्षमता के प्रति खुद को जवाबदेह मानते इकबाल सिंह चहल

बीएमसी के कमिश्नर के पद पर तैनात आईएएस ऑफिसर इकबाल सिंह चहल एक जिम्मेदार अधिकारी हैं। प्रशासनिक सुधारों और लोक कल्याणकारी कार्यों में उनकी गहरी रूचि है। इकबाल सिंह 1989 बैच के महाराष्ट्र कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।
आईएएस अधिकारी इकबाल सिंह मूल रुप से राजस्थान के गंगानगर के हैं। उनका जन्म 20 जनवरी 1966 को हुआ। इकबाल सिंह की प्राथमिक शिक्षा जोधपुर के सेंट्रल स्कूल में हुई, इसके बाद उन्होंने इलेक्ट्रिकल और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक किया। बीटेक करने के बाद वे प्रतिष्ठित यूनिर्सिटी हॉर्वर्ड से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में डिग्री हासिल की। इकबाल सिंह चहल को हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी और मराठी भाषा की बढ़िया पकड़ है। इकबाल सिंह चहल पहली बार 1997 में औरंगाबाद के कलेक्टर बनाये गये और तीन साल तक यहां रहे। इसके बाद वे ठाणे के डीएम रहे। ठाणे में प्रशासनिक सुधार के लिए उन्होंने बेहतरीन काम किया। 2005 में इकबाल सिंह महाराष्ट्र पर्यावरण डिपार्टमेंट में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात किये गये।
इसके साथ वे महाराष्ट्र सरकार में कई अहम पदों पर रहे, जैसे धारावी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में ओएसडी, महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट में वाइस चेयरमैन, और सीईओ बने तथा मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी पद पर काम किया।
इकबाल सिंह चहल का लंबा प्रशासनिक अनुभव रहा है। इसके बाद उनकी केंद्र में प्रतिनियुक्ति कर दी गयी। वो वर्ष 2014 से 2016 तक केंद्र में गृह मंत्रालय, महिला और बाल विकास मंत्रालय, पंचायती राज्य मंत्रालय में ज्वाइंट सेक्रेटरी की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। वो महाराष्ट्र वॉटर रिसोर्स डिपार्टमेंट और शहरी विकास डिपार्टमेंट में प्रिंसिपल सेक्रेटरी के पदों पर रहे । इस कार्य अवधि में उन्होंने उम्दा प्रशाससनिक कार्य दिया हैं। कोरोना महामारी के समय मुंबई के धारावी में अपने प्रशासनिक सेवा से लोगों का दिल जीत लिया। उनके काम की जमकर तारीफ हुई। उसके बाद इकबाल सिंह को बीएमसी की अहम जिम्मेदारी सौंपी गयी।
इकबाल सिंह चहल एक फिट अधिकारी के तौर पर भी जाने जाते हैं। वो 2004 में मैराथन में हिस्सा ले चुके हैं और योग में भी काफी दिलचस्पी लेते हैं। बीएमसी अध्यक्ष के तौर पर उनके बेहतरीन कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है।
शानदार गवर्नेंस, गंभीरता और व्यवहार कुशलता, दूरदर्शिता, उत्कृष्ट सोच, जवाबदेह कार्यशैली, अहम फैसले लेने की त्वरित क्षमता, जैसे मुख्य बिंदुओं पर किये गये फेम इंडिया मैगजीन -एशिया पोस्ट के वार्षिक सर्वे असरदार ब्यूरोक्रेट्स 2021 में इकबाल सिंह चहल प्रमुख स्थान पर हैं।