फेम इंडिया - एशिया पोस्ट 50 असरदार ब्यूरोक्रैट्स की सर्वे रिपोर्ट जारी

ब्युरोक्रैट शब्द ब्युरोक्रैसी से निकला है जिसका अर्थ है एक प्रशासनिक प्रणाली। देश के विकास में इस प्रणाली और इसे चलाने वाले उन अधिकारियों की अहम भूमिका रहती है जिन्हें ब्युरोक्रैट्स कहते हैं। आम तौर पर लोग समझते हैं कि देश कुशल राजनेता के कारण ही प्रगति के पथ पर दौड़ता है, लेकिन इस विचार को अधूरा माना जायेगा, अगर योग्य, असरदार व दूरदर्शी ब्यूरोक्रेसी को इसमें शामिल न किया जाये। दरअसल विकास की समुचित योजना बनाने, नीतियों को अमलीजामा पहनाने, और योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करने में सबसे महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है ब्युरोक्रैट्स की। भारत में ब्यूरोक्रैसी के शीर्ष पर आईएएस अधिकारी ही अवस्थित हैं और समाज व देश के निर्माण में उनका योगदान काफी अहम है। हालांकि सामान्य प्रैक्टिस यह है कि इन योग्य ब्युरोक्रैट्स के कर्मठ प्रयासों का श्रेय सत्ता में मौजूद राजनेता ले उड़ते हैं। फेम इंडिया मैगज़ीन ने इन ब्युरोक्रैट्स में से कुछ असरदार अधिकारियों को एक सर्वे के जरिये चुन कर प्रकाशित करने का फैसला किया है।
फेम इंडिया मैगजीन के संपादकीय प्रमुख यू.एस. सोंथालिया ने बताया कि एक जिम्मेदार व सकारात्मक मीडिया होने के नाते उनकी पत्रिका ने राष्ट्र निर्माण में अपनी बेहतर भूमिका निभा रहे हजारों आईएएस अधिकारियों को सम्मान एवं श्रेय देने का निर्णय किया और वर्ष 2019 में एशिया पोस्ट के साथ मिलकर असरदार ब्यूरोक्रेट्स का एक सर्वे करवाया, जिसमें 50 विभिन्न कैटगरियों में चयनित कई नामों में एक-एक प्रमुख नाम फेम इंडिया में प्रकाशित किया गया था। यह अपने तरह का पहला सर्वे था, इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2020 में पुनः असरदार ब्यूरोक्रेट्स का सर्वे करवाया गया है। वर्तमान में देश भर में 5200 से भी अधिक आईएएस अधिकारी विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं जिनमें से 50 को असरदार के तौर पर चुना गया है। हालांकि यह चुनाव करना एक बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य था, लेकिन सर्वे एजेंसी एशिया पोस्ट के साथ मिलकर इस कार्य को वैज्ञानिक व सांख्यिकीय तरीके से अंजाम दिया गया।
इस सर्वे में 1984 से 1995 तक के ब्यूरोक्रैट्स को शामिल किया गया है। विभिन्न स्रोतों और मीडिया रिपोर्टों के आधार पर कुल 200 अधिकारियों के नामों का चयन किया गया जो अपनी उत्कृष्टता के कारण विशिष्ट स्थान रखते हैं। आखिरी राउंड में इन अधिकारियों में से 50 सर्वश्रेष्ठ को चुनना लगभग असंभव था। "हमने उन सभी अधिकारियों को स्टेकहोल्ड सर्वे के आधार पर 50 कैटेगरियों में बांटा और हर कैटगरी से एक प्रमुख असरदार ब्यूरोक्रेट्स को फेम इंडिया के अंक में प्रकाशित कर रहे हैं," श्री सोंथालिया ने बताया।
निम्नांकित 7 मापदंड :-
शानदार गवर्नेंस, दूरदर्शिता, उत्कृष्ट सोच , जवाबदेह कार्यशैली, अहम फैसले लेने की त्वरित क्षमता , गंभीरता और व्यवहार कुशलता पर आधारित सर्वे में प्रमुख स्थान पर आए 50 असरदार ब्यूरोक्रेट्स :-
• अजय भल्ला - (गृह सचिव - भारत सरकार), असम मेघालय कैडर, 1984 बैच
• डॉ अजय कुमार - ( रक्षा सचिव -भारत सरकार), केरल कैडर , 1985 बैच
• इकबाल सिंह बैंस - (मुख्य सचिव - मध्यप्रदेश सरकार) , मध्य प्रदेश कैडर , 1985 बैच
•अनिल कुमार कांची - (मुख्य सचिव - हिमाचल प्रदेश सरकार), हिमाचल प्रदेश कैडर , 1986 बैच
• मनु कुमार श्रीवास्तव - (अपर मुख्य सचिव - गृह विभाग, महाराष्ट्र सरकार), महाराष्ट्र कैडर, 1986 बैच
• विजय कुमार देव - (मुख्य सचिव - दिल्ली सरकार), एजीएमयूटी कैडर , 1987 बैच
• देबाशीष पांडा - ( सचिव- वित्तीय सेवा,भारत सरकार), उत्तर प्रदेश कैडर, 1987 बैच
• बी वी आर सुब्रमण्यम - (मुख्य सचिव - जम्मू कश्मीर सरकार) , छत्तीसगढ़ कैडर, 1987 बैच
• विनी महाजन - ( मुख्य सचिव - पंजाब सरकार ) , पंजाब कैडर, 1987 बैच
• तरूण कपूर - (सचिव -पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय,भारत सरकार) , हिमाचल प्रदेश कैडर, 1987 बैच
• राजेश वर्मा - (सचिव - कारपोरेट अफेयर्स मंत्रालय, भारत सरकार),ओडिशा कैडर,1987 बैच
• रामेश्वर प्रसाद गुप्ता -(सचिव - पर्यावरण मंत्रालय, भारत सरकार), गुजरात कैडर,1987 बैच
• लीना नंदन - (सचिव - उपभोक्ता मंत्रालय, भारत सरकार ), उत्तर प्रदेश कैडर,1987 बैच
• इंदू शेखर चतुर्वेदी - (सचिव - नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय,भारत सरकार ), झारखंड कैडर, 1987 बैच
• तुहिन कांत पांडेय - (सचिव- दीपम, भारत सरकार), ओडिशा कैडर, 1987 बैच
• तल्लीन कुमार - (मुख्य कार्यकारी अधिकारी- जीईएम, भारत सरकार), पश्चिम बंगाल कैडर,1987 बैच
• वसुधा मिश्रा - (सचिव - संघ लोक सेवा आयोग, भारत सरकार), तेलंगाना कैडर,1987 बैच
• आमिर सुबहानी (गृह सचिव - बिहार) , बिहार कैडर, 1987 बैच
• तरूण बजाज - (सचिव - आर्थिक मंत्रालय, भारत सरकार), हरियाणा कैडर, 1988 बैच
• अरविंद सिंह - (अध्यक्ष - भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण , भारत सरकार), महाराष्ट्र कैडर, 1988 बैच
• एस.अपर्णा - (सचिव - औषधि "फार्मास्यूटिकल्स" विभाग, भारत सरकार) गुजरात कैडर, 1988 बैच
• कैलाश कुमार खंडेलवाल - (विकास आयुक्त, झारखंड सरकार ), झारखंड कैडर , 1988 बैच
• नवनीत सहगल - (अपर मुख्य सचिव , सूचना, एमएसएमई, खादी ग्रामोद्योग, निर्यात प्रोत्साहन विभाग , उत्तर प्रदेश सरकार), उत्तर प्रदेश कैडर , 1988 बैच
• विवेक कुमार सिंह - (अपर मुख्य सचिव - राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग , बिहार सरकार) बिहार कैडर , 1989 बैच
• धर्मेन्द्र - (अध्यक्ष - नई दिल्ली नगरपालिका परिषद, दिल्ली सरकार), एजीएमयूटी कैडर,1989 बैच
• रोहित कुमार सिंह - (अपर मुख्य सचिव - ग्रामीण एवं पंचायतीराज विभाग, राजस्थान सरकार), राजस्थान कैडर, 1989 बैच
• इकबाल सिंह चहल - (आयुक्त-बृहन्मुंबई नगर निगम, मुम्बई, महाराष्ट्र ), महाराष्ट्र कैडर,1989 बैच
• मनोज कुमार दास - (अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री, गुजरात सरकार), गुजरात कैडर, 1990 बैच
• केशव कुमार पाठक - (प्रबंध निदेशक -राष्ट्रीय राजमार्ग एवं संरचना विकास निगम लि. भारत सरकार), बिहार कैडर, 1990 बैच
• अनिरुद्ध तिवारी - (अपर मुख्य सचिव- सह-वित्तीय आयुक्त, पंजाब सरकार), पंजाब कैडर, 1990 बैच
• गौरव गुप्ता - (प्रशासक - बृहत् बेंगलुरु महानगर पालिका, कर्नाटक सरकार ), कर्नाटक कैडर, 1990 बैच
• सुमिता मिश्रा - (संयुक्त सचिव - प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद, भारत सरकार ), हरियाणा कैडर,1990 बैच
• प्रत्यय अमृत - (प्रधान सचिव- स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार), बिहार कैडर,1991 बैच
• एस.गोपालकृष्णन - (अपर सचिव- प्रधानमंत्री कार्यालय, भारत सरकार), तामिलनाडु कैडर, 1991 बैच
• देबाश्री मुखर्जी (अपर सचिव - नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग , जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार), एजीएमयूटी कैडर, 1991 बैच
• सुप्रिया साहू - (प्रमुख सचिव व सीईओ - तमिलनाडु टी फेडरेशन, तामिलनाडु सरकार) , तामिलनाडु कैडर, 1991 बैच
• सुमिता देवरा - (अपर सचिव - उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग, भारत सरकार),आंध्र प्रदेश कैडर, 1991 बैच
• रचना शाह - (अपर सचिव - केंद्रीय सचिवालय, भारत सरकार), केरल कैडर,1991 बैच
• सुब्रत साहू - (अपर मुख्य सचिव - मुख्यमंत्री कार्यालय, गृह विभाग, छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ कैडर, 1992 बैच
• अरविंद श्रीवास्तव - (संयुक्त सचिव- प्रधानमंत्री कार्यालय, भारत सरकार) , कर्नाटक कैडर, 1994 बैच
• राजीव चंद्र जोशी - (मुख्य सतर्कता अधिकारी - तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम "ओएनजीसी " , भारत सरकार ), असम मेघालय कैडर, 1994 बैच
• पी.अमुधा -(संयुक्त सचिव - प्रधानमंत्री कार्यालय, भारत सरकार), तामिलनाडु कैडर, 1994 बैच
• कुलदीप रांका - ( प्रमुख सचिव- मुख्यमंत्री कार्यालय, राजस्थान सरकार), राजस्थान कैडर, 1994 बैच
• संजीव खीरवार - ( राजस्व सचिव सह आयुक्त - दिल्ली सरकार ), एजीएमयूटी कैडर,1994 बैच
• मनीष जैन - ( प्रमुख सचिव - विद्यालय शिक्षा विभाग, पश्चिम बंगाल सरकार ), पश्चिम बंगाल कैडर, 1994 बैच
• अर्चना वर्मा - ( प्रमुख सचिव - गुवाहाटी विकास प्राधिकरण और अध्यक्ष राजस्व बोर्ड, असम सरकार ) असम मेघालय कैडर, 1995 बैच
• वर्षा जोशी - ( अध्यक्ष - राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड, भारत सरकार), एजीएमयूटी कैडर, 1995 बैच
• केशव चंद्रा - ( निदेशक - गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय "एसएफआईओ" , भारत सरकार) एजीएमयूटी कैडर, 1995 बैच
• संजय प्रसाद - ( प्रमुख सचिव - मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) , उत्तर प्रदेश कैडर, 1995
• रोहित कंसल - ( प्रधान सचिव - ऊर्जा व सूचना विभाग , जम्मू कश्मीर सरकार ), जम्मू कश्मीर कैडर, 1995 बैच