शोहरतमंद सनातनी योद्धा संगीत सिंह सोम

ठाकुर संगीत सोम एक ऐसे राजनेता हैं जिनके बारे में कहा जाता है कि उनके समर्थक उन्हें प्रतीक मानकर उनकी भक्ति करते हैं। उनकी छवि एक फायरब्रांड सनातनी धर्मयोद्धा की है और उनकी लोकप्रियता केवल उनके क्षेत्र में ही नहीं, पूरे प्रदेश व इसके बाहर भी फैली है।
संगीत सिंह सोम का जन्म मेरठ के सरधना तहसील के आलमगीर-फरीदपुर गांव में पहली जनवरी 1978 को एक समृद्ध किसान परिवार मे हुआ। उनके पिता ओमवीर सिंह इलाके के बड़े काश्तकार व जमींदारों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपनी हाई स्कूल तक की पढ़ाई मुजफ्फरनगर के खतौली स्थित के के जैन इंटर कॉलेज से की और इसके बाद मेरठ से स्नातक की डिग्री हासिल की। राजनति से उनका करीब का नाता रहा और शुरुआत में समाजवादी पार्टी से जुड़ने के बाद जल्दी ही उससे अलग हो भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। उनके जोरदार भाषणों और धर्म व अपने संप्रदाय के साथ डट कर खड़े रहने के कारण उनकी छवि बेहद लोकप्रिय हो गयी। उन्हें हिन्दुओं की रक्षा करने के लिए किसी भी समय तैयार रहने वाले एक निर्भीक राजपूत शख्स के तौर पर जाना जाता है। उनके चाहने वाले उन्हें हिंदू हृदय सम्राट, महा-ठाकुर व संघर्षवीर जैसी कई उपाधियों से बुलाते हैं।
वर्ष 2012 में पहली बार संगीत सिंह सोम ने भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा तो उन्हें जोरदार वोटों के साथ जीत हासिल हुई। उन्हें वर्ष 2013 में हुए मुजफ्फरनगर के दंगों में आरोपी भी बनाया गया, लेकिन उनके समर्थकों की नजर में संगीत सोम के कारण ही उस दंगे में हिंदू परिवारों की जान बच पायी। वर्ष 2015 में भी उन्होंने तत्कालीन सपा सरकार पर जन्माष्टमी पर हुई झड़पों की जांच में भेदभाव करने के आरोप लगाये। उन्हें वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भी भारी मतों से जीत हासिल हुई। इतना ही नहीं, वे पार्टी के स्टार प्रचारकों में भी शामिल किये गये।
संगीत सिंह सोम का मानना है कि ताजमहल जैसी इमारतें भारत के प्रतीक नहीं हैं, बल्कि ये देश पर मुगलों द्वारा किये गये अत्याचारों की कहानी कहते हैं। उन्होंने मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मीनगर करने की भी मांग की है। फेम इंडिया - एशिया पोस्ट "उम्दा विधायक सर्वे" में व्यक्तित्व, छवि, जनता से जुड़ाव, कार्यशैली, लोकप्रियता , विधानसभा में उपस्थिति और प्रश्न, बहस में हिस्सा, विधायक निधि का उपयोग व सामाजिक सहभागिता आदि 10 मुख्य मापदंड पर किये गये सर्वे में सरधना के विधायक संगीत सिंह सोम को शोहरतमंद कैटगरी में प्रमुख स्थान प्राप्त हुआ है।
सर्वे स्रोत - विभिन्न प्रश्नों पर विधानसभा क्षेत्रों की राय, विधायिका और मीडिया से जुड़े लोगों से स्टेक होल्ड सर्वे और विधानसभा से उपलब्ध डाटा के आधार पर।