सच्चाई के लिये किसी से भी टकराने से पीछे नहीं हटीं- कंगना रनौत

कंगना रनौत

सच्चाई के लिये किसी से भी टकराने से पीछे नहीं हटीं- कंगना रनौत

कंगना रनौत एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्हें कम उम्र में बड़े कमाल दिखाने वाली माना जाता है। महज चौदह साल के फिल्मी करीयर में उन्होंने तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों और चार फिल्मफेयर पुरस्कारों सहित कई पुरस्कार प्राप्त किये हैं। फोर्ब्स इंडिया की सौ सेलिब्रिटी की सूची में उन्हें छह बार जगह मिली है। वर्ष 2020 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री से भी सम्मानित किया है। parकंगना रनौत का जन्म 23 मार्च 1987 को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के एक छोटे से कस्बे भाम्बला (अब सूरजपुर) में एक राजपूत परिवार में हुआ था। उनकी माँ आशा रनौत एक स्कूल टीचर हैं और पिता अमरदीप रनौत एक व्यापारी हैं। उनके पड़दादा सरजू सिंह रनौत विधान सभा सदस्य थे और उनके दादा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे। भांबला में उनके परिवार को संपन्न व संभ्रांत परिवारों में गिना जाता था। कंगना रनौत के माता-पिता की इच्छा उन्हें डॉक्टरी पढ़ाने की थी, लेकिन उनकी खुद की मंजिल कुछ और थी। वे सोलह वर्ष की आयु में दिल्ली आ गयीं, जहाँ वह कुछ दिन मॉडलिंग भी की। उन्हें प्रशंसा तो मिली, लेकिन मन कुछ क्रियेटिव करने का था, सो थिएटर निर्देशक अरविंद गौड़ के प्रशिक्षण के बाद वर्ष 2006 की थ्रिलर 'गैंगस्टर' से फिल्मों की शुरुआत की। अपनी पहली फिल्म में ही उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। फिर तो फिल्मों की झड़ी लग गयी। वर्ष 2008 में आयी फिल्म फैशनके लिये उन्होंने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता। बाद में उन्हें कई अन्य पुरस्कार मिले। 

कंगना रनौत ने व्यावसायिक रूप से सफल और अभिनय प्रधान दोनों तरह की फिल्मों में सशक्त भूमिकाएं निभायी हैं। कुछ बॉक्स ऑफिस पर बेहद सफल रहीं तो कुछ केवल खास दर्शकों द्वारा ही पसंद की गयीं। 'तनु वेड्स मनु', इसके सीक्वल और 'क्वीन' के अलावे 'क्रिस-3' में उनकी भूमिकाओं ने जहां दर्शकों के साथ-साथ पुरस्कार देने वालों का भी ध्यान आकर्षित किया वहीं बायोपिक 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' में उनके निर्देशन व अभिनय को वर्षों तक याद रखा जायेगा। फिल्मों के अलावे भी कंगना रनौत एक बेहद रचनात्मक व्यक्तित्व की स्वामी हैं और उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड वेरो मोडा के लिए अपनी खुद की कपड़ों की सीरीज लॉन्च की हैं। वे एक बेबाक नारी हैं और सच्चाई के लिये किसी से भी टकराने से पीछे नहीं हटीं।

25 सशक्त महिला 2020 के फेम इंडिया - एशिया पोस्ट सर्वे में कंगना रनौत "प्रतिभाशाली" कैटगरी में प्रमुख स्थान पर है ।