सूझबूझ भरी सुंदरता है नीता अंबानी

नीता अंबानी

सूझबूझ भरी सुंदरता  है नीता अंबानी

भारत के सबसे अमीर व्यापारिक घराने की बहू और मशहूर बिजनेस वूमैन नीता अंबानी को भला कौन नहीं जानता। व्यापार हो या खेल, समाजसेवा हो या शिक्षा, हर क्षेत्र में उनका भरपूर योगदान है। प्रतिष्ठित रिलायंस इंडस्ट्रीज की डायरेक्टर के ओहदे से लेकर आईपीएल की मुंबई इंडियन्स क्रिकेट टीम की मालकिन तक, उनके नाम कई उपलब्धियां दर्ज हैं। वे रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन, फाउंडर और धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की संस्थापक और चेयरपर्सन भी हैं। नीता अंबानी  किसी स्टाइल आइकॉन से कम नहीं हैं।   उनका जन्म 1 नवंबर 1963 को मुंबई के एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता रविंद्रभाई दलाल, बिड़ला ग्रुप में एक्जीक्युटिव थे। नीता ने मुंबई के नरसी मोन्जी कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से कॉमर्स में बैचलर्स की डिग्री हासिल की। वे एक सुशिक्षित भरतनाट्यम डांसर भी हैं और हमेशा से क्लासिकल परफॉर्मर बनना चाहती थीं। नीता को धीरूभाई अंबानी और कोकिला बेन ने पहली बार एक सांस्कृतिक नृत्य कार्यक्रम में परफॉर्म करते देखा और प्रभावित होकर धीरूभाई ने उसी वक़्त अपने बड़े बेटे मुकेश के लिए पसंद कर लिया। शिक्षा के क्षेत्र से नीता अंबानी को ख़ासा लगाव है। पति मुकेश अंबानी के साथ मिलकर उन्होंने कई रूरल स्कूल भी चलाये और इसके बाद मुंबई में धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की नींव रखी। नीता अंबानी एक आदर्श माँ, आदर्श पत्नी, कुशल उद्यमी, शिक्षाविद् एवं समाजसेवी हैं।  नीता 50 प्रमुख उद्यमियों की सूची में टॉप पर रह चुकी हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय खेलों में दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में 9वें नंबर पर रखा जाता है। नीता अंबानी पहली भारतीय महिला हैं , जिन्हें इंटरनेशनल ओलिंपिक समिति का सदस्य चुना गया।  नीता अंबानी को भारत के राष्ट्रपति से 'राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2017' भी मिल चुका है।

शक्तिशाली नारी शक्ति 2020 के सर्वे " नारायणी नमः" में फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट सर्वे द्वारा समाजिक स्थिती , प्रभाव , प्रतिष्ठा , छवि , उद्देश्य , समाज के लिए प्रयास , देश के आर्थिक और राजनीतिक व्यवस्था पर प्रभाव जैसे दस मानदंडों पर किए गए स्टेकहोल्ड सर्वे में देश की प्रमुख 20 शक्तिशाली नारी में रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी प्रमुख स्थान पर है ।