एक जिम्मेदार और अनुभवी अधिकारी-इकबाल सिंह चहल
बीएमसी के कमिश्नर के पद पर तैनात आईएएस ऑफिसर इकबाल सिंह चहल एक जिम्मेदार अधिकारी हैं । प्रशासनिक सेवा में उनकी गहरी रूचि हैं। इकबालसिंह 1989 बैच के महाराष्ट्र कैडर के आईएएस अधिकारी हैं ।
आईएएस अधिकारी इकबाल सिंह मलू रुप से राजस्थान के गंगानगर के हैं । उनका जन्म 20 जनवरी 1966 को हुआ । इकबाल सिंह की प्राथमिक शिक्षा जोधपुर के सेंट्रल स्कूलमें हुई । उन्होंने इलेक्ट्रिकल और कॉम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक किया ।
बीटेक करने के बाद व प्रे तिष्ठितयूनिर्सिटी हॉर्वर्ड स पे ब्लिक एडमिनिस्ट्रेशनमें डिग्री हासिल की । इकबाल चहल को हिंदी, अंग्रेजी , पंजाबी और मराठी भाषा की पकड़ हैं । इकबाल सिंह चहल पहली बार 1997में औरंगाबाद के कलक्टर बनाए गए और तीन साल तक यहां रहे । इसके बाद ठाणे के डीएम रहे । ठाणे में प्रशासनिक सुधार के लिए उन्होंने बहेतरीन कामकिया । 2005 में इकबाल सिह महाराष्ट्र पर्यावरण डिपार्टमेंट में संयक्तु सचिव के पद पर तनैात किए गऐ | इसके साथ वे महाराष्ट्र सरकार में कई अहम पदों पर रहे , जैसे धारावी डवेलपमेंट प्रोजेक्ट में ओएसडी, महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डवेलपमेंटमें वाइस चेयरमनै और सीईओ मेडिकल एडुकेशन डिपारटमेन्ट के सेक्रेटरी पद पर काम किया ।
इकाबल सिंह चहल का लंबा प्रशासनिक अनुभव रहा हैं । वे 2014 से 2016 तक केंद्र में गृह मंत्रालय, महिला और बाल विकास मंत्रालय , पंचायती राज्य मंत्रालय में ज्वाइंट सेक्रेटरी की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया । वे महाराष्ट्र वाटर रिसोर्स डिपार्टमेंट और शहरी विकास डिपार्टमेंट में प्रिंसिपल सेक्रेटरी के पदों पर रहे । कोरोना महामारी के समय मुंबई के धारावी में अपने प्रशासनिक सेवा से लोगों का दिल जीत लिया । उनके काम की जमकर तारीफ हुई । उसके बाद इकाबालसिंह को बीएमसी की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई । इकबाल सिंह चहल एक फिट अधिकारी के तौर पर भी जाने जाते हैं । उन्होंने 2004 में मैराथनमें हिस्साले चुके हैं। वे योग में भी काफी दिलचस्पी लेते हैं। बीएमसी अध्यक्ष के तौर पर उनके बहेतरीन कार्य के लिए सम्मानित भी किया जा चुका हैं।
शानदार गवर्नेंस , गंभीरता और व्यवहार कुशलता, दूरदर्शिता, उत्कृष्ट सोच, जवाबदेह कार्यशैली, अहम फैसले लेने की त्वरित क्षमता, जैसे मुख्य बिंदुओं पर किए गए फेम इंडिया मैगजीन -एशिया पोस्ट के वार्षिक सर्वे असरदार ब्यूरोक्रेट्स 2021 में इकबालसिंह चहल ‘बाजीगर’ कैटगरी में प्रमुख स्थान पर हैं।