सहज स्वभाव के ईमानदार अधिकारी हैं धर्मेन्द
नई दिल्लीनगरपालिका परिषद यानी एनडीएमसी के चेयरमैन धर्मेन्द्र हैं । धर्मेन्द्र सहज स्वभाव के ईमानदार छवि वाले प्रशासनिक अधिकारी हैं । उनकी पहली प्राथमिकता तय समय सीमा में कार्यों को पूरा करने की होती हैं । नई दिल्ली नगरपालिका परिषद को उसके मानदंड तक पहुंचाने में वे कोई कोर- कसर नहीं रखते हैं । आईएएस धर्मेन्द्र कीनीति और नजरिया बिल्कुल स्पष्ट हैं ।
धर्मेंद्र का जन्म 17 सितंबर 1965 को उत्तर प्रदेश में हुआ । आईआईटी दिल्ली से उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री हासिल की। इसके बाद धर्मेन्द्र 1989 में यूपीएससी की परीक्षामें सफल हुआ । उन्हें एजीएमयटूी कैडर मिला । प्रशासनिक सेवा की ट्रेनिंग के बाद धर्मेन्द्र एसडीओ और फिर कलक्टर बनाए गए। 1995-96 के बीच उन्हें पूर्वी दिल्लीमें अंडर सेक्रेटरी ट्रैफिक बनाया गया । इस दौरान भीड़भाड़ वाले पूर्वी दिल्ली में उन्होंने ट्रैफिक को व्यवस्थित करने के लिए कई कदम उठाए । इसके बाद धर्मेद्र को नार्थ-वेस्ट दिल्ली और फिर ईस्ट दिल्ली का डिप्टी कमिश्नर बनाया गया । इस बीच वे कुछ समय के लिए मिजोरम में भी रहे । 1999 में धर्मेन्द्र की प्रतिनियुक्ति केंद्र में हुई । वे यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स मिनिस्टरी में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी के पद पर रह । 1989 बैच के आईएएस अधिकारी घर्मेन्द्र केंद्र में 1999 से 2004 तक कई अहम पदों रहे जिसमें मानव संसाधन मंत्रालय में, डिप्टी सेक्रेटरी, शहरी एवं गरीबी उन्मूलन मंत्रालय में डायरेक्टर के पद पर रहे । आईएएस धर्मेन्द्र को एक बार फिर एजीएमयटूी कैडर में दमन दियू और दादर नगर हवेली का डेवलपमेंट कमिश्नर यानी विकास आयक्तु बनाया गया । अपने प्रशासनिक क्षमता से केंद्रशासित प्रदेश के विकास को नई ऊंचाई दी । 2007 में उनकी दिल्ली वापसी हुई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वे सचिव उद्योग और दिल्ली खादी विलेज इंडस्ट्रीज बोर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर रहे । साथ ही दिल्ली सरकार में पर्यावरण सचिव समेत कुछ अहम पदों पर भी रहे हैं। धर्मेन्द्र मिजोरम के आईजॉल में रेजिडेंट कमिश्नर के पद पर भी रहे । इसके बाद धर्मेन्द्र को केंद्र में दोबारा भेजा गया। उन्होंने केंद्र में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार के पद पर तनैात रहे । इससे पहले वयूडी मिनिस्ट्री यानी शहरी विकास मंत्रालय में भी ज्वाइंट सेक्रेट्री के पद पर काम कर चुके हैं। धर्मेंद्र की एनडीएमसी में नियुक्ति का आदेश जारी होने से दो दिन पहले ही उन्हें केंद्र सरकार ने उनकी पैरेंट कैडर में वापस भजे ने के संबंध में आदेश जारी किया था। नवंबर 2019 में आईएएस अधिकारी धर्मेन्द्र नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के अध्यक्ष बनाए गए । नई जिम्मेदारी को दृढ़ निश्चय से निभाने वाले सीनियर अधिकारी धर्मेन्द्र के सामने चुनौतियां काफी हैं ।