मुस्कान से मोक्ष की यात्रा से दुनिया को परिचित करवा रहीं है भानुमती नरसिम्हन

मुस्कान से मोक्ष की यात्रा से दुनिया को परिचित करवा रहीं है भानुमती नरसिम्हन

 मुस्कान से मोक्ष की यात्रा से दुनिया को परिचित करवा रहीं है  भानुमती नरसिम्हन

'सर्वे भवन्तु सुखिन' को जीवन का मूल मंत्र मानने वाली स्प्रिच्युअल लीडर भानुमती नरसिम्हन  इंटरनेशनल मेडिटेशन टीचर हैं , जो भारत में बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने के लिए एक आंदोलन का नेतृत्व भी कर रही हैं ‌‌। साथ ही जो लोग बाह्य और आंतरिक जीवन में संतुलन खोज रहे हैं,  उनके लिए वे प्रेरणा का स्त्रोत भी हैं। आर्ट आफ लिविंग से जुड़े लोगों के बीच भानु दीदी के नाम से प्रसिद्ध भानुमती नरसिम्हन वैश्विक आध्यात्मिक गुरु एवं आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की छोटी बहन होने के साथ ही उनकी पहली अनुयायी भी हैं। भानुमती नरसिम्हन ने बैंगलोर विश्वविद्यालय से संस्कृत साहित्य में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है। वे परिवार सहित बैंगलोर में रहती हैं परन्तु आध्यात्मिकता और ध्यान के गहन ज्ञान को साझा करने के लिए पूरी दुनिया में यात्रा करती हैं। भानुमती नरसिम्हन आर्ट ऑफ लिविंग के बेहद प्रभावशाली मेडिटेशन कोर्स सहज समाधि ध्यान के माध्यम से विश्व भर में लोगों को तनाव और उससे संबंधित विकार से बचाने का प्रयास कर रही है । भानुमती नरसिम्हन के जीवन का उद्देश्य समाज को तनाव और हिंसा मुक्त बनाना है और वे निरंतर इस ओर प्रयासरत रहती हैं। वे आर्ट ऑफ लिविंग की महिला एवं बाल कल्याण कार्यक्रमों की प्रमुख हैं। विशेष रूप से, “गिफ्ट ए स्माइल प्रोजेक्ट” उनकी पहचान बन चुकी है।  इस प्रोजेक्ट द्वारा वे संपूर्ण भारत में शिक्षा से वंचित बच्चों के लिए स्कूल चलती हैं। जिसमें देश भर के 22 राज्यों के 501 स्कूलों में 70160 से ज्यादा बच्चें मुफ़्त शिक्षा प्राप्त कर रहें हैं। वे अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मेलन (आईडब्ल्यूसी) की अध्यक्षा भी है , जिसके द्वारा वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन को प्रयासरत महिलाओं को वैश्विक स्तर पर कार्य करने को प्रेरित करती है। 110 देशों की विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिष्ठित एवं सशक्त 6000 से अधिक महिलाएं इस वैश्विक मंच आईडब्ल्यूसी से जुड़ी हुई है ।  उन्होंने एक बायोग्राफी लिखी है, जिसका नाम “गुरुदेव: ऑन द प्लाटू ऑफ़ द पीक - द लाइफ ऑफ श्री श्री रवि शंकर ” है। उन्होंने इसमें श्री श्री रविशंकर के रहस्यमय जीवन की बारीकी से व्याख्या की है। पुस्तक रिलीज होने के बाद से अमेज़ॅन पर बेस्ट सेलिंग किताबों की सूची में आ गई है। बचपन में उन्होंने कर्णाटक संगीत में प्रशिक्षण प्राप्त किया है और वेअच्छी गायिका हैं। विश्व भर में उनकी सुखद आवाज़ की प्रसिद्धि हैं। उन्होंने कई एल्बमों के माध्यम से पवित्र मंत्रों और आत्मापूर्ण भजनों को गाया हैं। फेम इंडिया मैगजीन - एशिया पोस्ट सर्वे के 25 सशक्त महिलाएं 2020  सूची में उत्कृष्ट कैटगरी में भानुमती नरसिम्हन प्रमुख स्थान पर है ।

25 सशक्त महिला 2020 के फेम इंडिया - एशिया पोस्ट सर्वे में भानुमती नरसिम्हन "प्रभावशाली" कैटगरी में प्रमुख स्थान पर है ।