भारतीय पत्रकारिता की सिरमौर पत्रकार : रूपा झा

छोटे से शहर से बड़े इरादे के साथ निकली रूपा झा आज देश के प्रख्यात पत्रकारों में शामिल हैं। वे वर्तमान में बीबीसी वर्ल्ड सर्विस, बीबीसी न्यूज़ की भारतीय भाषाओं की प्रमुख हैं।पत्रकारिता में करीब 20 साल का अनुभव रखने वाली रूपा बिहार के पटना की रहने वाली हैं। वे हिंदी, अंग्रेजी समेत कई अन्य भाषाओं की भी अच्छी जानकार हैं। दिल्ली में अपने करियर की शुरुआत करने के बाद उन्होंने इन बीस वर्षों में विभिन्न पदों पर कार्य किया। रूपा ने वर्ष 2013 से दिल्ली में बीबीसी वर्ल्ड सर्विस में प्लानिंग और कमीशनिंग एडीटर के तौर पर दो वर्ष कार्य किया। इस दौरान वे बीबीसी हिंदी को लीड करती थीं, परन्तु बीबीसी अंग्रेजी की खबरों की भी जिम्मेदारी निभा रही थीं। उनसे देश भर के हिंदी और अंग्रेजी के रिपोर्टर जुड़े हुए थे। उनकी कार्यक्षमता को देखते हुए अक्टूबर 2015 में बीबीसी मीडिया ऐक्शन, नाइजीरिया में एक्जीक्यूटिव एडीटर की जिम्मेदारी दी गयी। इस एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान इन्होंने संपादकीय और प्रोग्रामिंग के साथ अपनी मैनेजमेंट दक्षता का भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहां वे अक्टूबर 2016 तक रहीं। रूपा झा पिछले करीब तीन वर्षों से बीबीसी न्यूज़ दिल्ली में पदस्थापित हैं और यहां वे बीबीसी की हिंदी, तमिल, तेलुगू, मराठी, गुजराती और पंजाबी भाषा की प्रमुख हैं और बीबीसी की खबरों को जन भावना के अनुरूप और विश्वसनीय बनाने में इनकी प्रमुख भूमिका हो। बीबीसी न्यूज़ से देशभर में 200 से ज्यादा पत्रकार जुड़े हैं। रूपा झा ने अपनी नेतृत्व क्षमता से बीबीसी को हिंदी सहित भारतीय भाषाओं में सबसे विश्वसनीय और लोकप्रिय प्लेटफार्म बना दिया। उनकी इन उपलब्धियों के लिए उन्हें बीबीसी के "लीडर ऑफ़ द ईयर" पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। रूपा झा का टीवी, रेडियो और डिजिटल मीडिया का महारथी माना जाता है। वे पत्रकारिता और संपादकीय मानकों पर मजबूत पकड़ रखती हैं और अपनी टीम को सदैव रचनात्मक और गतिशील रखती हैंं। उनके सहयोगी उन्हें बेहद एनर्जेटिक और मोटिवेशनल मानते हैं। वे किसी दबाब और प्रभाव में आये बिना अपने दायित्वों और पाठकों, दर्शकों के प्रति पूर्ण समर्पित पत्रकार के तौर पर जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय रूपा झा अपनी बात मजबूती के साथ रखती हैं और खासी चर्चित रहती हैं।
25 सशक्त महिला 2020 के फेम इंडिया - एशिया पोस्ट सर्वे में रूपा झा "अनुभवी" कैटगरी में प्रमुख स्थान पर है ।